प्रदेश की जानी-पहचानी संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल समाज रजि. हरियाणा पिछले कईं वर्षों से समाज सेवा के कार्यो में जुटी है। देश-प्रदेश में काम कर रहे विभिन्न अग्र संगठनों के नाम अलग-अलग जरूर है लेकिन सबका उद्देश्य एक ही है और वह है महाराज अग्रसैन जी के आदर्शो व सिद्धांतों पर चलते हुए लोक कल्याण के काम करना। इसी उद्देश्य को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज रजि. हरियाणा भी एक दृढ़ संकल्प के साथ विभिन्न लोक कल्याणकारी कार्यो में जुटी है।

संस्था के प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार है :

1. महाराजा अग्रसैन जी के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज हित के लिए कार्य करना।
2. विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए समय-समय पर परिचय सम्मेलनों का आयोजन करवाना। 
3. संयुक्त परिवारों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर परिवार मिलन कार्यक्रमों का आयोजन करना। 
4. गरीबों की सहायता करना व जरूरतमंद कन्याओं की शादी करवाना। 
5. समाज सेवा के मध्यनजर जरूरत पड़ने पर निशुल्क टेलीफोन डायरेक्टरियां प्रकाशित करवाना। 
6. समाज में फैली दहेज जैसी सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाना।
7. अंधविश्वास, छूआछूत व अन्य सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए जनचेतना अभियान चलाना। 
8. विभिन्न बिमारियों से पीड़ित रोगियों के लिए समय-समय पर निशुल्क कैम्पों व सेमीनारों का आयोजन  करवाना।
9. प्रतिवर्ष महाराजा अग्रसैन जी की जयंती धूमधाम से मनाना। इस मौके पर विभिन्न समारोह का आयोजन  करना। 
10. विभिन्न राष्ट्रीय पर्वो को धूमधाम से मनाना।
11. विभिन्न महापुरूषों की जयंतियां बडी धूमधाम से मनाना। 
12. विभिन्न जयंतियों के उपलक्ष्य में गरीबों में फल, प्रसाद वितरण करवाना, विभिन्न भंडारों का आयोजन  करवाना।
13.बौद्विक, शैक्षणिक व नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सेमीनार व प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाना ।
14. लड़ाई-झगड़ों को पंचायती स्तर पर निपटाने का प्रयास करना।