Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

14 Aug
In: India
Views: 0
14 Aug 2022

अग्रवाल समाज द्वारा तीज के मौके पर फ्री मेहंदी कैंप कल

अग्रवाल समाज द्वारा तीज के मौके पर फ्री मेहंदी कैंप कल

जीन्द : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज महिला विंग जीन्द की एक बैठक रोहतक रोड पर प्रधान पुष्पा अग्रवाल के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने मुख्य तौर पर शिरकत की। बैठक में तीज के त्यौहार पर फ्री मेहंदी कैंप लगाने का फैसला लिया गया। बैठक में कुसुम तायल, डेजी जैन, मंजू सिंगला, रेणु गर्ग, रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में फैसला लिया गया कि इस बार तीज के त्यौहार पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जीन्द की महिला विंग द्वारा 30 जुलाई को ऐतिहासिक रानी तालाब मंदिर के पास फ्री मेहंदी कैम्प का आयोजन किया जाऐगा। इस कैंप में आने वाली सभी महिलाओं व लड़कियों को निशुल्क मेहंदी लगवाई जाऐगी। अग्रवाल समाज द्वारा जीन्द में इस प्रकार का यह पहला मेहंदी कैप आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज समय समय पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य करता रहता है इसी कड़ी में महिलाओं के लिए यह फ्री मेहंदी कैप का आयोजन किया जा रहा है।
अग्रवाल समाज महिला विंग की प्रधान पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि जहां मेहंदी लगाना महिलाओं के सुहाग की निशानी माना जाता है वही लड़कियां भी मेहंदी लगाने को शुभ मानती हैं। त्यौहार चाहे तीज का हो या फिर रक्षाबंधन का हर प्रकार के त्यौहार पर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगाती है। इसी के मध्यनजर अग्रवाल समाज की महिला विंग द्वारा इस बार तीज के त्यौहार पर फ्री मेहंदी कैप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं और लड़कियों से आह्वान किया कि वे 30 जुलाई को इस मेहंदी कार्यक्रम में जरूर पहुंचे।

No comments yet...

Leave your comment

57425

Character Limit 400