Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

07 Dec
In: India
Views: 0
07 Dec 2022

सावित्री देवी के निधन पर जताया शोक

सावित्री देवी के निधन पर जताया शोक
जीन्द: अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जीन्द की एक बैठक प्रधान राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में प्रदेश के पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता की धर्मपत्नी सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, सुभाष गर्ग, मनोज गुप्ता, सोनू जैन, गोपाल जिंदल, पवन सिंगला, राजेश गोयल, जय भगवान, सुशील सिंगला, मनीष गर्ग, रजत सिंगला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। राजकुमार गोयल ने कहा कि सावित्री देवी धार्मिक विचारों वाली महिला थी। धर्म के कार्यों में बढ चढ कर भाग लेती थी। उनके निधन से समाज को गहरी क्षति हुई। गोयल का कहना है कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे व उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

No comments yet...

Leave your comment

24180

Character Limit 400