Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

25 Apr
In: India
Views: 0
25 Apr 2020

विभिन्न राज्यों से आये प्रवासियों की लोक डाउन के बाद से लगातार सेवा कर रहा है अग्रवाल समाज

विभिन्न राज्यों से आये प्रवासियों की लोक डाउन के बाद से लगातार सेवा कर रहा है अग्रवाल समाज
जींद, 25 April 2020 : अग्रवाल समाज लोक डाउन के बाद से लगातार विभिन्न राज्यों से आये प्रवासियों की सेवा कर रहा है। इसी कड़ी में अग्रवाल समाज जींद द्वारा आज भी शेलटर होम व् रैन बसेरा में रह रहे प्रवासियों को खाद्य सामग्री वितरित की गयी। संस्था के सदस्यों ने आज पहले भिवानी रोड स्थित जयंती देवी विद्या मंदिर स्कुल में यूपी, बिहार, कश्मीर, पंजाब व् अन्य राज्यों से आये प्रवासियों को खाद्य सामग्री वितरित की गयी। उसके बाद संस्था के सदस्यों ने सिटी पुलिस स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरा में यह प्रसाद बांटा। इस अवसर पर प्रधान राजकुमार गोयल, सावर गर्ग, राम धन जैन, पवन बंसल, भारत सिंगला, सुशील सिंगला, सोनू जैन, गौरव जैन, बजरंग गर्ग, अनिल गर्ग, जय भगवन सिंगला, बजरंग सिंगला, सुभास गर्ग इत्यादि प्रमुख तौर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर संस्था के प्रधान राजकुमार गोयल ने कहा की वे अपनी टीम के साथ लगातार शेलटर होमों में जा जाकर प्रवासियों के सम्पर्क में रहते हैं। उन्हें खाद्य सामग्री इत्यादि उपलब्ध कराते हैं। उन्हें क्या क्या जरूरत है इस बारे उनसे रूबरू होते रहते हैं। उनकी जो जो समस्याएं हैं उन्हें दूर करने का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर रामधन जैन व् सावर गर्ग ने कहा की कोरोना जैसी महामारी में जरूरतमन्दों की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा है और इस सेवा में हम पूरी तरह से तत्पर हैं। इस अवसर पर पवन बंसल ने कहा की आज पुरे देश में कोरोना महामारी अपने पांव पसारे हुए है। पूरा देश लोकडाउन है। प्रवासी शेलटर होमो में रुकने पर मजबूर हैं। मजदूरी करके दो वक्त की रोटी का जुगाड़ बनाने वाले गरीब लोग परेशान हैं। ऐसे में जरूरतमंदों की सेवा करना हमारा पहला कर्तव्य है। कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये इसके लिए सभी को अपनी अपनी आहुति जरूर डालनी चाहिए। हम सबको जरूरतमन्दों की ज्यादा से ज्यादा सेवा करना चाहिए। इसी कड़ी में अग्रवाल समाज लोक डाउन के बाद से लगातार विभिन्न राज्यों से आये प्रवासियों की सेवा में लगा हुआ है ।

No comments yet...

Leave your comment

87259

Character Limit 400