Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

24 Aug
In: India
Views: 0
24 Aug 2020

अग्रवाल समाज द्वारा जयंती देवी मंदिर में लगाया गया वाटर कूलर

अग्रवाल समाज द्वारा जयंती देवी मंदिर में लगाया गया वाटर कूलर
प्रधान राजकुमार गोयल ने किया वाटर कूलर का लोकार्पण

जीन्द, 23 Aug 2020 : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जीन्द द्वारा जीन्द के ऐतिहासिक जयन्ती देवी मन्दिर में वाटर कूलर स्थापित किया गया है। इस वाटर कूलर का उद्घाटन अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डा राजकुमार गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बन्सल, जयभगवान सिंगला, गौरव जैन, सुशील सिंगला, भारत भूषण सिंगला, मनोज गुप्ता, सुभाष गर्ग, राजेश गोयल, मनीष गर्ग, पवन सिंगला, विपुल गोयल, रिकूं गर्ग, दीपक गर्ग, गोपाल जिन्दल, सुनील गर्ग, बजरंग गर्ग, अनिल गर्ग इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर राजकुमार गोयल ने कहा कि जयन्ती देवी मन्दिर महाभारत काल से जुड़ा एक ऐतिहासिक मन्दिर है। इसी जयन्ती देवी मन्दिर के नाम पर जीन्द का नाम रखा गया है। इस जयन्ती देवी मन्दिर के परिसर में फिलहाल कोई वाटर कूलर नहीं लगा हुआ था जिस वजह से गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यह समस्या उनके ध्यानार्थ लाई गई तो उन्होंने मन्दिर में वाटर कूलर लगवाने का फैंसला लिया। प्रमुख समाज सेवी सुभाष डाहौला चंडीगढ़ निवासी के सहयोग से उच्च क्वालिटी का एक वाटर कूलर यहां स्थापित किया गया है जिसका आज लोकार्पण किया गया है।
इस अवसर पर रामधन जैन व सावर गर्ग ने कहा कि गर्मी के मौसम में शीतल पेजयल का प्रबंध करवाना सबसे बड़ी सेवा है। यह एक धर्म का कार्य है और हम सब को ऐसे धर्म के कार्यो में अपनी अपनी आहुति जरूर डालनी चाहिए। पवन बंसल और सुभाष गर्ग ने कहा कि अब वाटर कूलर के लगने से मंदिर में आने वाले श्रद्वालुओं को ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा। इन्होेंने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल समाज पिछले कईं दशक से समाज सेवा के कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में आज यह वाटर कूलर जयंती देवी मंदिर में लगवाया गया है।

फोटो कैप्शन (जीन्द वाटर कूलर 1-3 ): वाटर कूलर का लोकार्पण करते प्रधान राजकुमार गोयल।

No comments yet...

Leave your comment

77001

Character Limit 400