Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

25 Nov
In: India
Views: 0
25 Nov 2020

अग्रवाल समाज ने सुरेन्द्र जिन्दल के निधन पर जताया गहरा शोक

अग्रवाल समाज ने सुरेन्द्र जिन्दल के निधन पर जताया गहरा शोक
जीन्द : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने शहर के प्रमुख व्यापारी 52 वर्षीय सुरेन्द्र जिन्दल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सुरेन्द्र जिन्दल गोहाना रोड़ पर जिन्दल इलेक्ट्रिक के नाम से व्यापार चलाते थे। गोयल ने कहा कि सुरेन्द्र जिन्दल के निधन से समाज को गहरा झटका लगा है। वे एक प्रमुख समाजसेवी होने के साथ साथ धार्मिक विचारों वाले व्यक्ति थे। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज सेवा व धर्म से जोड़े रखा। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दें व उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बन्सल, सुभाष गर्ग, मनोज गुप्ता, मनीष गर्ग इत्यादि ने भी सुरेन्द्र जिन्दल के निधन पर गहरा शोक जताया है।

No comments yet...

Leave your comment

87440

Character Limit 400