Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

19 Jan
In: India
Views: 0
19 Jan 2020

परिचय सम्मेलनों से जहां मनपंसद रिश्ता मिलने में आसानी हो जाती है

परिचय सम्मेलनों से जहां मनपंसद रिश्ता मिलने में आसानी हो जाती है वहीं दहेज प्रथा जैसी बिमारी को रोकने में भी मदद मिलती है : गोयल
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जीन्द की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने की। बैठक में सावर गर्ग, रामधन जैन,पवन बंसल, मनोज गुप्ता, सुभाष गर्ग, जय भगवान सिंगला, बजरंग सिंगला, दीपक गुप्ता, सुशील सिंगला, मनीष मित्तल, भारत सिंगला, राजेश गोयल, जतिन जिन्दल, मनीष गर्ग इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में आगामी 15 दिसम्बर को पंचकूला के सैक्टर 16 में होने वाले ऐतिहासिक वैवाहिक अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर विचार विर्मश किया गया।
इस अवसर पर प्रधान राजकुमार गोयल ने बताया कि आगामी 15 दिसम्बर को अग्रवाल भवन, सेक्टर-16, पंचकूला में एक ऐतिहासिक अग्रवाल विवाह योग्य परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में सैंकडों की तादाद में आए विवाह योग्य प्रत्याशी अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। समारोह में हरियाणा व आसपास के राज्यों से हजारों अग्र बंधु उपस्थित होंगे। गोयल ने बताया कि इस सम्मेलन में देश प्रदेश के दर्जनों राष्ट्रीय अग्रवाल नेता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। परिचय सम्मेलन के लिए हरियाणा के इलावा आसपास के राज्यों में भी पंजीकरण केंन्द्र बनाए गए है। उन्होंने कहा की परिचय सम्मेलन समय की जरूरत है। इस प्रकार के सम्मेलनों से जहां मनपंसद रिश्ता मिलने में आसानी हो जाती है वहीं दहेज प्रथा जैसी बिमारी को रोकने में भी मदद मिलती है। इसके इलावा इस तरह के परिचय सम्मेलनों में भाग लेकर लड़का लड़की ढूंढने से लेकर देखादिखाई जैसी बहुत सी परेशानियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा जिन घरों में शादी के कुछ साल बाद पति या पत्नी की आकस्मिक मौत हो जाती है या फिर अवांछित कारणों से तलाक की घटना घट जाती है ऐसे में दोबारा विवाह का स्थायी समाधान भी परिचय सम्मेलन ही है। उन्होंने कहा की जीन्द, करनाल और जगाधरी में हुए कामयाब परिचय सम्मेलनों के बाद अब 15 दिसम्बर को जगाधरी में यह विशाल परिचय सम्मेलन आयाजित किया जा रहा है। जो भी विवाह योग्य प्रत्याशी पंजीकरण करवाना चाहें वे रोहतक रोड़ स्थित मुख्यालय गोयल फर्नीचर से पंजीकरण फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

No comments yet...

Leave your comment

25780

Character Limit 400