Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

20 Apr
In: India
Views: 0
20 Apr 2020

अग्रवाल समाज द्वारा नाकों पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों को वितरित किया गया प्रसाद

अग्रवाल समाज द्वारा आज भी बांटें गए प्रवासियों को फ्रूट
नाकों पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों को भी वितरित किया गया प्रसाद
संस्था ने हांसी रोड स्थित बीड बड़ा वन में बंदरों को डाले केले

जींद, 18 April 2020 : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा द्वारा शेलटर होम व् रैन बसेरा में रह रहे प्रवासियों को आज भी फ्रूट वितरित किये गए। इसके इलावा नाकों पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों को भी यह प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान राजकुमार गोयल, वरिष्ठ उपप्रधान सावर गर्ग, भारत सिंगला, सुशील सिंगला, पवन बंसल, सोनू जैन, गौरव जैन, बजरंग गर्ग, राजेश गोयल इत्यादि प्रमुख तौर पर उपस्थित थे। संस्था के सदस्यों ने पहले भिवानी रोड स्थित जयंती देवी विद्या मंदिर स्कुल में यूपी, बिहार व् अन्य राज्यों से आये प्रवासियों को फ्रूट का प्रसाद वितरित किया। यहां स्कुल के चैयरमेन राजेश गौतम प्रमुख तोर से उपस्थित थे। उसके बाद संस्था के सदस्यों ने सिटी पुलिस स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरा में यह प्रसाद बांटा। साथ ही संस्था के सदस्यों द्वारा शहर में नाकों पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों को भी यह प्रसाद बांटा गया। संस्था ने हांसी रोड स्थित बीड बड़ा वन में जाकर बंदरों को केले भी डाले। संस्था लोकडाउन के दौरान लगातार अपनी सेवाएं दे रही है।

No comments yet...

Leave your comment

90381

Character Limit 400