Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

18 Apr
In: India
Views: 0
18 Apr 2020

अग्रवाल समाज ने मांगे राम गुप्ता के निधन पर जताया शोक

अग्रवाल समाज ने मांगे राम गुप्ता के निधन पर जताया शोक
गुप्ता ने पुरे देश में समाज के लिए अनेकों कार्य किये : राजकुमार
जीन्द, 11 March 2020 : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जीन्द की एक बैठक रोहतक रोड़ पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान राजकुमार गोयल ने की। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय नेता मांगे राम गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि गुप्ता जी के निधन से समाज को गहरा झटका लगा है। वे धार्मिक प्रवृत्ति के थे और सादा जीवन व्यतीत करते थे। समाज में उनकी अहम भूमिका थी। पुरे देश में उन्होंने समाज के लिए अनेकों कार्य किये। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। बैठक में सावर गर्ग, सुभाष गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, मनोज गुप्ता, राजेश गोयल, तरसेम गोयल, बजरंग सिंगला, मनीष गर्ग, इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

No comments yet...

Leave your comment

98392

Character Limit 400