Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

07 Dec
In: India
Views: 0
07 Dec 2022

परिचय सम्मेलन 20 नवम्बर को पंचकूला में

परिचय सम्मेलन 20 नवम्बर को पंचकूला में : राजकुमार गोयल

जीन्द : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जींद की एक बैठक प्रधान डा. राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, सुभाष गर्ग, मनोज गुप्ता, गोपाल जिंदल, पवन सिंगला, सोनू जैन, राजेश गोयल, बजरंग सिंगला, जय भगवान, सुशील सिंगला, मनीष गर्ग, रजत सिंगला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में आगामी 20 नवम्बर को पंचकूला में होने वाले विवाह योग्य अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर राजकुमार गोयल ने कहा कि आगामी 20 नवम्बर को अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा अग्रवाल भवन सेक्टर 16 पंचकूला में वैवाहिक अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस परिचय सम्मेलन को लेकर विवाह योग्य प्रत्याशियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। परिचय सम्मेलन के लिए युवक की आयु 21 वर्ष तथा युवती की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। गोयल ने कहा कि परिचय सम्मेलन आज के समय की जरूरत बन कर रह गया है। इस प्रकार के परिचय सम्मेलन से जहां मनपसंद रिश्ता मिलने में आसानी हो जाती है वहीं दहेज प्रथा जैसी बीमारी को रोकने में भी ये परिचय सम्मेलन सहायक होते है। इसके अलावा जिन घरों में शादी के कुछ साल बाद पति या पत्नी की आकस्मिक मौत हो जाती है या फिर अवांछित कारणों से तलाक की घटना घट जाती है ऐसे में पुर्नविवाह का स्थायी समाधान भी परिचय सम्मेलन ही है। इन सभी आवश्यकताओं के मददेनजर पंचकुला में यह विशाल परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
इस मौके पर सावर गर्ग व रामधन जैन ने कहा कि इस परिचय सम्मेलन में पूरे हरियाणा से सैकड़ों की तादाद में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेंगे और अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी काफी संख्या में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेगें। इन्होंने कहा कि अपनी विवाह योग्य संतानों के लिए उचित जीवन साथी का चयन करने का यह सुनहरा अवसर है इसलिए इस सम्मेलन में विवाह योग्य प्रत्याशियों को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर पवन बंसल, मनोज गुप्ता व सुभाष गर्ग ने कहा कि परिचय सम्मेलनों से समाज में एकता और भाईचारा तो स्थापित होता ही है वहीं दो परिवारों का प्रत्यक्ष मिलन भी होता है। उन्हांेने कहा कि परिचय सम्मेलनों के माध्यम से प्रत्याशी खुलकर एक दूसरे से मिलते हैं और एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करते हैं।

No comments yet...

Leave your comment

64587

Character Limit 400