Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

09 Dec
In: India
Views: 0
09 Dec 2020

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा ने किया किसानों का समर्थन

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा ने किया किसानों का समर्थन
नरेन्द्र मोदी से की मांग जल्द निपटाएं अन्नदाताओं की समस्यां

चण्डीगढ़, 07 Dec 2020 : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा ने किसानों का समर्थन किया है और देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से मांग की है कि उन्हें देश के अन्नदाताओं की समस्या का जल्द से जल्द निपटान करना चाहिए।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल का कहना है कि आज पूरे देश का किसान आन्दोलन पर है। जहां लाखों किसान पिछले कईं दिनो से दिल्ली में डेरा डाले बैठे है वहीं अलग-अलग राज्यों में किसान अलग-अलग तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं। लेकिन विडम्बना की बात है कि सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही। किसान लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचा रहे है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि शान्तिपूर्वक वार्ता के जरिए इनकी समस्या का मौके पर ही समाधान करे। गोयल का कहना है कि बड़े विडम्बना की बात है कि सरकार के साथ किसानों की कितनी वार्ताए विफल हो चुकी हैं। सरकार क्यों नहीं इनकी मांगे मान रही।
गोयल का कहना है कि जब सरकार कह रही है कि किसान को एमएसपी जरूर मिलेगा तो ऐसे में सरकार को कृषि अध्यादेशों में यह लाईन लिखने में क्या दिक्कत है। गोयल का यह भी कहना है कि किसानों ने 8 दिसम्बर का भारत बन्द का आहवान किया है। इस आहवान के तहत दिल्ली को जाने वाले रास्ते किसानों द्वारा बन्द किए जाऐंगे। जिससे न जाने कितने लाखो लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अन्य राज्यों की तरह हरियाणा के जिन लाखो लोगो को 8 दिसम्बर को दिल्ली की तरफ जाना है वे लोग कितने परेशान होंगे। ऐसे में मोदी सरकार को चाहिए कि 8 दिसम्बर के बन्द में लोगो को परेशानी न आए ऐसे में तुरन्त प्रभाव से किसानों की आवाज सुनी जाए।

No comments yet...

Leave your comment

14993

Character Limit 400