Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

10 Sep
In: India
Views: 0
10 Sep 2020

अग्रवाल समाज ने जयमाला जिन्दल के निधन पर जताया गहरा शोक

अग्रवाल समाज ने जयमाला जिन्दल के निधन पर जताया गहरा शोक
करनाल, 07 Sep 2020 : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने अग्रवाल युवा संगठन करनाल के अध्यक्ष रमेश जिन्दल की माता जयमाला जिन्दल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोयल ने कहा कि जयमाला जिन्दल के निधन से समाज को गहरा झटका लगा है। वे एक प्रमुख समाजसेवी होने के साथ साथ धार्मिक विचारों वाली महिला थी। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज सेवा व धर्म से जोड़े रखा। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दें व उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बन्सल, सुभाष गर्ग, मनोज गुप्ता, मनीष गर्ग इत्यादि ने भी जयमाला जिन्दल के निधन पर गहरा शोक जताया है।

No comments yet...

Leave your comment

52994

Character Limit 400