Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

13 Mar
In: India
Views: 0
13 Mar 2022

परिचय सम्मेलन 27 मार्च को करनाल में

परिचय सम्मेलन 27 मार्च को करनाल में : राजकुमार गोयल

जीन्द, 07 Feb 2022 : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जीन्द की एक बैठक प्रधान डॉ राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, गोपाल जिंदल, भारत सिंगला, राजेश गोयल, बजरंग सिंगला, सुभाष गर्ग, जय भगवान, सुशील सिंगला, मनीष गर्ग, रजत सिंगला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में आगामी 27 मार्च को करनाल में होने वाले विवाह योग्य अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर राजकुमार गोयल ने कहा कि आगामी 27 मार्च को अग्रवाल युवा संगठन द्वारा रामलीला भवन करनाल में 22वां वैवाहिक अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस परिचय सम्मेलन को लेकर विवाह योग्य प्रत्याशियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर सावर गर्ग ने कहा कि इस परिचय सम्मेलन में पूरे हरियाणा से सैकड़ों की तादाद में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेंगे और अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी काफी संख्या में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेगें।
इस मौके पर रामधन जैन व सावर गर्ग ने कहा कि अपनी विवाह योग्य संतानों के लिए उचित जीवन साथी का चयन करने का यह सुनहरा अवसर है इसलिए इस सम्मेलन में विवाह योग्य प्रत्याशियों को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। पवन बंसल व मनीष गर्ग ने कहा कि परिचय सम्मेलनों से समाज में एकता और भाईचारा तो स्थापित होता ही है वहीं दो परिवारों का प्रत्यक्ष मिलन भी होता है। उन्होंने कहा कि परिचय सम्मेलनों के माध्यम से प्रत्याशी खुलकर एक दूसरे से मिलते हैं और एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करते हैं। सुभाष गर्ग व सोनू जैन ने कहा कि जो भी प्रत्याशी पंजीकरण करवाना चाहें वे रोहतक रोड़ स्थित मुख्यालय गोयल फर्नीचर से पंजीकरण फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

No comments yet...

Leave your comment

26236

Character Limit 400