Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

08 Dec
In: India
Views: 0
08 Dec 2020

लक्ष्मी नारायण बंसल के निधन पर जताया शोक

लक्ष्मी नारायण बंसल के निधन पर जताया शोक
जीन्द, 05 दिसम्बर 2020: एसडी स्कूल के प्रधान व अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण बन्सल का निधन हो गया है। वे करीबन 63 वर्ष के थे। उनके निधन पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि लक्ष्मीनारायण बन्सल पिछले लम्बे समय से समाज को अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन पर समाज को गहरा झटका लगा है। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दे व उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बन्सल, मनोज काहनोरिया, मनीष नगूरां, इत्यादि पदाधिकारियों ने भी लक्ष्मीनारायण बन्सल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

No comments yet...

Leave your comment

96308

Character Limit 400