Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

राजकुमार गोयल ने परिचय सम्मेलन के लिए 12 पेज का पंजीकरण फार्म किया लांच

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 29 Jul 2025

अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने परिचय सम्मेलन के लिए 12 पेज का पंजीकरण फार्म किया लांच
पंजीकरण फार्म में हरियाणा के सभी 22 जिलों व 12 अन्य राज्यों के 450 से ज्यादा केन्द्रों पर पंजीकरण करवाने की सुविधा उपलब्ध
विवाह योग्य ऐतिहासिक परिचय सम्मेलन 07 सितम्बर को जीन्द में

जीन्द : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने की। बैठक में आगामी 07 सितंबर को जीन्द में होने वाले ऐतिहासिक उतर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया साथ ही विवाह योग्य प्रत्याशियों के लिए 12 पेज का पंजीकरण फार्म भी लांच किया। बैठक में रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, गोपाल जिंदल, राजेश गोयल, बजरंग लाल सिंगला, दीपक गर्ग, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, जयभगवान सिंगला, सतीश कुमार, सुनील गोयल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि आगामी 07 सितम्बर को जीन्द के महाराजा अग्रसेन स्कूल में उत्तर भारत स्तर का विशाल विवाह योग्य अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया रहा है। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले विवाह योग्य प्रत्याशियों के पंजीकरण के लिए 12 पेज का पंजीकरण फार्म लांच किया गया है। इस पंजीकरण फार्म में हरियाणा के सभी 22 जिलों व 12 अन्य राज्यों के 450 से ज्यादा स्थानों पर बनाए गए पंजीकरण केंद्रों की सूची दी गई है। इस पंजीकरण फार्म मेें जहां हरियाणा के 350 पंजीकरण केन्द्रों की सूची है वही दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तरप्रदेश, चंडीगढ़, उतराखंड, छतीसगढ, हैदराबाद, आसाम इत्यादि राज्यों के करीबन 100 पंजीकरण केन्द्रो की सूची दी गई है।

सावर गर्ग व रामधन जैन ने बताया कि पंजीकरण फार्म तैयार करते समय यह पूरी कोशिश की गई है कि विवाह योग्य प्रत्याशियों को पंजीकरण फार्म प्राप्त करने के लिए दूसरे शहरों में न भटकना पड़े। उन्हें अपने ही शहर में पंजीकरण फार्म उपलब्ध हो जाए। पवन बसंल व मनीष गर्ग ने बताया कि इस पंजीकरण फार्म में विदेश के भी कुछ पंजीकरण केन्द्रों की सूची दी गई है। इस पंजीकरण फार्म में विवाह योग्य प्रत्याशियों के लिए सभी आवश्यक नियमों एवं शर्ताे की विस्तार से जानकारी दी गई है जैसे लड़की की उम्र 18 साल व लड़के की उम्र 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा पंजीकरण करवाने के क्या क्या तरीके है। आनलाईन पंजीकरण किस वेबसाइट पर करवाना है।  पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि क्या है इत्यादि जानकारी भी पंजीकरण फार्म में दी गई है।

No comments yet...

Leave your comment

11442

Character Limit 400