Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

दयानंद मित्तल बने उचाना के अध्यक्ष, महेन्द्र लोधर महासचिव और रोशन घोघड़िया संयोजक

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 04 Jul 2025

उचाना : विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े और लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय प्रमुख समाजसेवी दयानंद मित्तल को एक बार फिर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज खंड उचाना का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल के दिशा-निर्देश में जिला खंड प्रभारी सावर गर्ग द्वारा की गई है। प्रदेश संगठन की ओर से दयानंद मित्तल को निर्देश दिए गए हैं कि वे एक सप्ताह के भीतर अपनी कार्यकारिणी का गठन करें और समाज हित में योजनाबद्ध ढंग से कार्य प्रारंभ करें। उनकी नियुक्ति पर अग्रवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

इस अवसर पर दयानंद मित्तल ने कहा कि वे समाज द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। उनका उद्देश्य समाज को संगठित करते हुए सेवा, सहयोग और विकास के कार्यों को गति देना रहेगा। इसी क्रम में दो अन्य प्रमुख नियुक्तियां भी की गई है महेंद्र लोधर को अग्रवाल समाज उचाना खंड का महासचिव नियुक्त किया गया है। वे कई वर्षों से समाज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और यह पद उन्हें दोबारा सौंपा गया है। वहीं व्यापार मंडल से जुड़े वरिष्ठ व्यापारी नेता रोशन लाल घोघड़िया को उचाना खंड का संयोजक बनाया गया है। उनका व्यापारिक और सामाजिक अनुभव समाज को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। इन तीनों नियुक्तियों की पुष्टि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल द्वारा की गई है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि खंड अध्यक्ष अपने संयोजक एवं महासचिव के मार्गदर्शन में आगामी एक सप्ताह के भीतर पूरी कार्यकारिणी का गठन सुनिश्चित करें।

No comments yet...

Leave your comment

19226

Character Limit 400