Blog Manager
Universal Article/Blog/News module
अग्रवाल समाज जीन्द की नई कार्यकारिणी की प्रधान राजकुमार गोयल ने की घोषणा
अग्रवाल समाज जीन्द की नई कार्यकारिणी की प्रधान राजकुमार गोयल ने की घोषणा। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, समाज सेवा की दिशा में नया संकल्प। गोयल ने पदाधिकारियों को किया आह्वान ईमानदारी और सच्चे मन से समाज के लिए करें काम।
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जींद की एक बैठक प्रधान राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समाजहित में समर्पित इन पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद की जिम्मेदारी संभालते हुए समाज सेवा को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित समाजसेवियों को सम्मिलित किया गया है जो समाज की एकता, शिक्षा, सहयोग और सांस्कृतिक विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को आज प्रधान राजकुमार गोयल द्वारा पटके पहनाकर स्वागत भी किया गया। बैठक में आगामी 07 सितम्बर को जीन्द में होने वाले उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक युवती परिचय सममेलन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।
प्रधान राजकुमार गोयल ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए रामधन जैन को महासचिव, सावर गर्ग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन बंसल को कोषाध्यक्ष, दीपक गर्ग को प्रेस सचिव, मनीष गर्ग को सचिव, रजत सिंगला को प्रचार सचिव, गोपाल जिंदल को संगठन सचिव, राजेश गोयल को संयुक्त सचिव, बजरंग लाल सिंगला को सह सचिव, जयभगवान सिंगला को सह सचिव की जिम्मेवारी दी है। इसके साथ साथ कुछ नए सदस्यो को भी स्थान दिया गया जिसमें सफीदों गेट, परशुराम चौक निवासी सतीश कुमार को कार्यकारी सदस्य व कृष्णा कालोनी निवासी सुनील गोयल को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया। इसके साथ साथ सुभाष डाहौला को कार्यकारी सदस्य एवं चंडीगढ़ प्रभारी, नरेश अग्रवाल को कार्यकारी सदस्य एवं दिल्ली प्रभारी, सुशील सिंगला को कार्यकारी सदस्य एवं एनसीआर प्रभारी, भारत भूषण सिंगला को कार्यकारी सदस्य एवं पंजाब प्रभारी, प्रवीन गोयल को कार्यकारी सदस्य एवं पंजाब सह प्रभारी नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी ने समाज के युवाओं, महिलाओं व वरिष्ठजनों को साथ लेकर सामाजिक समरसता, शिक्षा, व्यावसायिक सहयोग, विवाह योग्य परिचय सम्मेलन व सेवा प्रकल्पों को नई दिशा देने का निर्णय लिया। प्रधान राजकुमार गोयल ने कहा कि समाज के विश्वास और सहयोग से नई कार्यकारिणी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलेगी। रामधन जैन, सावर गर्ग व पवन बंसल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाज हित में हर संभव योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर राजकुमार गोयल ने कहा कि जितने भी नवनियुक्त सदस्यों को पदाधिकारी बनाया गया है उन सब का दायित्व बनता है कि वे समर्पित होकर संस्था और समाज के लिए काम करें। काम करते हुए ईमानदारी का पूरा ध्यान रखे। यदि हम ईमानदारी और सच्चे मन से समाज के लिए काम करेंगे तभी वह सेवा सही मायने में समाज सेवा साबित होगी। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे ईमानदारी और सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए तन मन धन से समाज के लिए काम करेंगे।
