Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

जींद की ऐतिहासिक धरती पर आध्यात्मिकता और संस्कृति का नया केंद्र बनने जा रहा इस्कॉन मंदिर

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 17 Nov 2025

जींद की ऐतिहासिक धरती पर आध्यात्मिकता और संस्कृति का नया केंद्र
बनने जा रहा इस्कॉन मंदिर शीघ्र ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा

जींद : जींद की ऐतिहासिक धरती पर आध्यात्मिकता और संस्कृति का नया केंद्र बनने जा रहा इस्कॉन मंदिर शीघ्र ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह भव्य मंदिर रोहतक रोड पर अनाज मंडी के सामने बन रहा है। इस मंदिर के निर्माण का संपूर्ण श्रेय प्रमुख समाजसेवी टी. आर. मित्तल को जाता है जो मूल रूप से गांव रामराय (जींद) के निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं। मित्तल दिल्ली के श्री अग्रसेन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जाने माने समाजसेवी हैं।

आज इस्कॉन मंदिर दिल्ली के चैयरमेन केशव मुरारी, इस्कॉन मंदिर कुरुक्षेत्र के उप प्रधान मोहन गौड व अन्य पदाधिकारी रोहतक रोड स्थित इस मंदिर परिसर में पहुंचे और स्थल का निरीक्षण कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर दिल्ली के प्रमुख समाजसेवी श्री टी. आर. मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जींद के शिष्टमंडल ने भी इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, गोपाल जिंदल, रजत सिंगल, सुनील गोयल, पंकेश गोयल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मित्तल ने कहा कि यह जीन्द के लोगों का सौभाग्य है कि यहां जल्द ही इस्कान मंदिर शुरू हो रहा है। उन्होने कहा कि पिछले लम्बे समय से यहां निर्माण कार्य चल रहा है।

इस अवसर पर उन्होने जीन्द के अग्रवाल समाज की भी भूरी भूरी प्रशंसा की है। उन्होने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिस तरह सेवा कार्यों में अग्रणी है उसका कोई सानी नहीं। हाल ही में 7 सितम्बर को जींद में हुआ विशाल परिचय सम्मेलन इसका प्रमाण है। इस भव्य आयोजन के लिए मैं अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रधान राजकुमार गोयल और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूँ। इतने बड़े स्तर का आयोजन कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। आने वाले समय में इसके और भी उत्कृष्ट परिणाम सामने आएंगे। गौरतलब है कि इस परिचय सम्मेलन में 17 राज्यों से विवाह योग्य युवाओं की भागीदारी रही और 1200 से अधिक प्रत्याशियों ने पंजीकरण कराया जो समाज की एकजुटता और टीमवर्क का सशक्त उदाहरण है।

No comments yet...

Leave your comment

70302

Character Limit 400