Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

परिचय सम्मेलन समाज की एकता और युवाओं के भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर होगा साबित

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 24 Aug 2025

आगामी 07 सितम्बर को जीन्द के अग्रसेन स्कूल में होने वाला परिचय सम्मेलन
समाज की एकता और युवाओं के भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर होगा साबित : बजरंग दास गर्ग

जींद : आगामी 07 सितम्बर को जीन्द के महाराजा अग्रसेन स्कूल में होने वाला परिचय सम्मेलन एक ऐतिहासिक सम्मेलन होगा जो समाज की एकता और युवाओं के भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। यह वक्तव्य हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने दिया। गर्ग यहां अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जीन्द की पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल, व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, व्यापार मंडल के नगर प्रधान रामविलास मितल, अग्रोहा धाम से जिला प्रधान आईडी गोयल, अग्रोहा धाम के नगर प्रधान अशोक गोयल, सुरेश जिंदल, रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, दीपक गर्ग, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, गोपाल जिंदल, राजेश गोयल, बजरंग लाल सिंगला, जयभगवान सिंगला सतीश कुमार, सुनील गोयल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में बजरंग दास गर्ग ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल समाज द्वारा 07 सितम्बर को जीन्द में जो ऐतिहासिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है उसके लिए प्रधान राजकुमार गोयल व उनकी पूरी टीम सराहना की पात्र है। उन्होने कहा कि वे अपनी तरफ से इस पुण्य कार्य की सफलता की बधाई देते है। ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं। गर्ग ने कहा कि परिचय सम्मेलन आज के समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। बदलते सामाजिक परिवेश में विवाह हेतु योग्य जीवनसाथी की तलाश कई बार परिवारों के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाती है। ऐसे में परिचय सम्मेलन एक सशक्त माध्यम के रूप में उभरकर सामने आया है जहाँ योग्य युवक युवतियों को एक मंच पर लाकर उनके परिचय और संवाद का अवसर प्रदान किया जाता है। गर्ग ने सभी से आह्वान किया कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाने में सहयोग दें।

इस अवसर पर महावीर कम्प्यूटर ने कहा कि इस आयोजन का सबसे बड़ा उद्देश्य दहेज जैसी कुरीतियों को समाप्त करना और समाज में समानता तथा न्याय की भावना को मजबूत करना है। जब युवक युवती स्वयं एक-दूसरे को जानने और समझने का अवसर पाते हैं तो उनके लिए जीवन साथी का चयन सहज और सफल हो जाता है। इस मौके पर राम विलास मितल ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल विवाह योग्य प्रतिभाओं का परिचय कराता है बल्कि समाज में नई सोच और सकारात्मक संदेश भी प्रसारित करता है। ईश्वर गोयल व अशोक गोयल ने कहा कि परिचय सम्मेलन समाज के युवाओं को जागरूक बनाकर उन्हें अपने जीवन के लिए सही निर्णय लेने की शक्ति देता है। इसके माध्यम से अनेक सफल परिणय निकलते हैं जिनसे परिवारों में खुशहाली और समाज में एकजुटता बढ़ती है। निस्संदेह परिचय सम्मेलन आज के समय में विवाह योग्य युवक युवतियों को जोड़ने का सबसे सशक्त और प्रभावी माध्यम है जो न केवल व्यक्तिगत जीवन को दिशा देता है बल्कि समाज को भी नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है।

No comments yet...

Leave your comment

25484

Character Limit 400