Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

हरियाणा के सभी 22 जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां जल्द

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 24 Jun 2025

अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने की घोषणा
हरियाणा के सभी 22 जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां जल्द


जीन्द : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने घोषणा की है कि जल्द ही हरियाणा के सभी 22 जिलों का संगठनात्मक पुनर्गठन किया जाएगा। एक सप्ताह के अन्दर अन्दर हरियाणा के सभी 22 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने आज यहां यह घोषणा की। इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, दीपक जैन, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, गोपाल जिंदल, राजेश गोयल, बजरंग सिंगला, जय भगवान सिंगला, सुशील सिंगला, सुनील गोयल, सतीश गोयल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गोयल ने बताया कि आगामी 7 सितम्बर को जीन्द में राज्यस्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस जयंती समारोह के तहत जीन्द में उत्तर भारत स्तर का ऐतिहासिक विवाह योग्य परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन आज तक का सबसे बड़ा सम्मेलन होगा। सम्मेलन में हजारों की तादाद में अग्र बंधु उपस्थित होंगे। इस सम्मेलन में देश-प्रदेश से अग्रवाल समाज के दर्जनों राष्ट्रीय नेता मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य योग्य युवक-युवतियों का परिचय करवाना, समाज में रिश्तों के संजाल को मजबूत करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को एक मजबूत वैवाहिक मंच उपलब्ध कराना है।

गोयल ने बताया  कि इस राज्य स्तरीय समारोह को कामयाब बनाने के लिए हरियाणा के सभी जिलों का पुनर्गठन किया जा रहा है जो इकाईयां समाज के कार्यो में बढ चढ कर भाग ले रही है उन्हे दोबारा मौका दिया जाएगा जो इकाईयां निष्क्रिय है वहां नए नेतृत्व को मौका दिया जाएगा। इस पुनर्गठन प्रक्रिया से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित होगी। एक सप्ताह के अन्दर अन्दर हरियाणा के सभी 22 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ साथ हरियाणा की सभी 90 प्रमुख मंडियों में 250 से ज्यादा स्थानों पर पंजीकरण बनाए जा रहे है। इन सभी स्थानों पर विवाह योग्य युवक-युवतियां 7 सितम्बर के परिचय सम्मेलन समारोह के पंजीकरण करवा सकेंगे। इसके साथ साथ समीपवर्ती राज्यों दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब इत्यादि राज्यों में भी पंजीकरण केन्द्र बनाए जा रहे है ताकि व्यापक स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

No comments yet...

Leave your comment

50923

Character Limit 400