Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

नरेश मंगला अग्रवाल समाज अलेवा खंड के अध्यक्ष,  सुरेश मंगला संयोजक और सुभाष मंगला बने महासचिव

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 15 Jul 2025
अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल द्वारा पूरे हरियाणा में किया जा रहा है अग्रवाल समाज की इकाइयों का गठन, इसी कड़ी में नरेश मंगला को बनाया गया अग्रवाल समाज अलेवा का अध्यक्ष, सुरेश मंगला को संयोजक और सुभाष मंगला को दी गई महासचिव की जिम्मेदारी
जीन्द : आगामी 7 सितम्बर को जीन्द में होने वाले वैवाहिक परिचय सम्मेलन को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल द्वारा पूरे हरियाणा में संगठन की इकाईयों का पूर्णगठन किया जा रहा है। इसी कड़ी में संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अलेवा खंड में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। समाजसेवा में लंबे समय से सक्रिय नरेश मंगला को खंड अध्यक्ष, सुरेश मंगला को संयोजक और सुभाष मंगला को महासचिव नियुक्त किया गया है। खंडो के प्रभारी सावर गर्ग द्वारा इन पदाधिकारियों को भेजे गए नियुक्ति पत्र में ये निर्देश दिए गए है कि वे एक सप्ताह तक अपनी कार्यकारिणी का गठन करें और समाज हित में योजनाबद्ध ढंग से कार्य प्रारंभ करें।
नवनियुक्त पदाधिकारी नरेश मंगला, सुरेश मंगला और सुभाष मंगला ने अपनी इन नियुक्तियों पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, महासचिव रामधन जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सावर गर्ग, कोषाध्यक्ष पवन बंसल इत्यादि पदाधिकारियों का आभार जताया है। इन पदाधिकारियों को समाज द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ निभाने का संकल्प लिया है। इन सभी पदाधिकारियों का कहना है कि वे सेवा, सहयोग और संगठन की भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज के विकास के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे। इन नियुक्तियों पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।

No comments yet...

Leave your comment

77425

Character Limit 400