Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

विदेशों में बैठे विवाह योग्य प्रत्याशियों को अब रजिस्ट्रेशन करवाने में नहीं आएगी कोई दिक्कत

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 11 Aug 2025

विदेशों में बैठे विवाह योग्य प्रत्याशियों को अब रजिस्ट्रेशन करवाने में नहीं आएगी कोई दिक्कत : राजकुमार गोयल
अग्रवाल समाज ने रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा की शुरू
प्रधान राजकुमार गोयल ने दी जानकारी

जींद : आगामी 07 सितम्बर को जीन्द में होने वाले परिचय सम्मेलन को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जीन्द की एक बैठक प्रधान राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में परिचय सम्मेलन को कामयाब बनाने को लेकर विचार विमर्श हुआ। इसके साथ साथ परिचय सम्मेलन में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को लेकर भी मंथन हुआ। बैठक में रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, दीपक गर्ग, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, गोपाल जिंदल, राजेश गोयल, बजरंग लाल सिंगला, जयभगवान सिंगला सतीश कुमार, सुनील गोयल, नरेश अग्रवाल, सुशील सिंगला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधान राजकुमार गोयल ने कहा कि इस परिचय सम्मेलन में जहां पंजीकरण फार्म की हार्डकापी भरकर रजिस्ट्रेशन करवाने की सुविधा है वही अब संस्था ने विवाह योग्य प्रत्याशियों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आनलाइन सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। इच्छुक अभ्यर्थी अग्रवाल समाज की अधिकृत वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडोटअग्रवालसमाजडोटकोडोटइन पर जाकर अपना पंजीकरण आसानी से कर सकते हैं। गोयल ने बताया कि समाज के युवाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने का यह प्रयास है ताकि दूर-दराज के इच्छुक विवाह योग्य युवक-युवतियां भी इस सम्मेलन से जुड़ सकें और उन्हें उत्तम जीवनसाथी चुनने का अवसर मिल सके।

गोयल ने कहा कि इस आनलाइन सुविधा शुरू होने से अब विदेशों में बैठे विवाह योग्य प्रत्याशियों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। उनके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अब आसान हो गया है। गोयल ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपनी विवाह योग्य संतानों का समय रहते पंजीकरण करवाएं और इस ऐतिहासिक सम्मेलन का हिस्सा बनें।

3 Comments

Manoj Gupta
I want to ragistration my small brother
Amit Kumar
My Name Is Amit Kumar From Chandigarh. I have Holesale Shop in Chandigarh. My firm name is Divine Pharma Shop Adrees Shop No 1379 Sector 45 C Burail Near of Ramleela ground .
Dr. R. B. Goel
Registration form please

Leave your comment

35783

Character Limit 400