Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

विशाल गोयल नरवाना अध्यक्ष, अनिल गुप्ता संयोजक और अमनदीप गर्ग बने महासचिव

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 11 Jul 2025

अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने नरवाना इकाई का किया गठन
विशाल गोयल को अग्रवाल समाज नरवाना का अध्यक्ष किया गया नियुक्त
अनिल गुप्ता को संयोजक और अमनदीप गर्ग को महासचिव की जिम्मेदारी
विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जताई खुशी

नरवाना : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने समाज संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नरवाना इकाई का भी गठन कर दिया है। इसी कड़ी में समाजसेवा में लंबे समय से सक्रिय विशाल गोयल को एक बार फिर अग्रवाल समाज नरवाना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विशाल गोयल पिछले कई साल से नरवाना इकाई के अध्यक्ष बनते आ रहे है। इसके साथ साथ युवा नेता अनिल गुप्ता को संयोजक और युवा व्यापारी नेता अमनदीप गर्ग को महासचिव नियुक्त किया गया है। इन पदाधिकारियों की नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।

गोयल ने कहा कि नरवाना इकाई पिछले कई साल से समाज सेवा के बेहतरीन कार्य कर रही है। इन्हीं कार्यों को देखते हुए इस इकाई को दोबारा फिर जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ये नियुक्तियां समाज में संगठनात्मक मजबूती और सेवा कार्यों को और अधिक गतिशील बनाएंगी। नरवाना इकाई के अध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं कि वे संयोजक व महासचिव की सहमति से एक सप्ताह के भीतर अपनी पूर्ण कार्यकारिणी गठित करें और समाज हित में योजनाबद्ध तरीके से कार्य प्रारंभ करें। विशाल गोयल, अनिल गुप्ता और अमनदीप गर्ग ने समाज द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल, खंडो के प्रभारी सावर गर्ग, महासचिव रामधन जैन, कोषाध्यक्ष पवन बंसल इत्यादि पदाधिकारियों का आभार जताया है और आश्वासन दिया कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

No comments yet...

Leave your comment

70421

Character Limit 400