Blog Manager
Universal Article/Blog/News module
अग्रवाल समाज की युवा इकाई का गठन, गौरव सिंगला अध्यक्ष और लोकेश गर्ग महासचिव नियुक्त
अग्रवाल समाज की युवा इकाई का गठन, गौरव सिंगला अध्यक्ष और लोकेश गर्ग महासचिव नियुक्त
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने संगठन की युवा इकाई का गठन करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। गांधीनगर निवासी गौरव सिंगला को युवा इकाई का अध्यक्ष तथा भिवानी रोड निवासी लोकेश गर्ग को महासचिव नियुक्त किया गया है। इन दोनों पदाधिकारियों को संगठन के प्रदेश स्तर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि गौरव सिंगला और लोकेश गर्ग आपसी सहमति से एक सप्ताह के भीतर अपनी पूर्ण युवा कार्यकारिणी का गठन करें।
नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव सिंगला और महासचिव लोकेश गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि वे संगठन की नीतियों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप समाज हित में कार्य करेंगे। इन दोनो पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने जो विश्वास उन पर जताया है वे उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। इन्होने यह भी कहा है कि आगामी 7 सितंबर को जींद में आयोजित होने वाले परिचय सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए वे सक्रिय अभियान चलाएंगे ताकि अधिक से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियां पंजीकरण करवा सकें और इस आयोजन को सफल बनाया जा सके। इन नियुक्तियों पर जींद की अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
